ट्रेलर रिव्यु ; बेलबॉटम - आखिर क्यों है यह खास जानिए ।
![]() |
| Moviesreviewofficial |
बेलबॉटम फिल्म में क्या है कुछ खास जानिए ; teaser review in hindi
Teaser Review: बेलबॉटम
कलाकार: अक्षय कुमार
निर्देशक: रंजीत एम तिवारी
यूट्यूब चैनल: पूजा एंटरटेनमेंट
रेटिंग: 🌠🌠
Hindi cinema में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे Akshay Kumar ने देशभक्ति वाली फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी नई पहचान अब लगता है instant cinemaker की बनने जा रही है। Corona काल में ही शुरू करके corona काल में ही जिस film ‘बेलबॉटम’ की shooting हाल ही में Akshay ने खत्म की, उसका teaser सोमवार को Akshay Kumar ने जारी कर दिया। ऐश्वर्या राय के साथ बनी उनकी film ‘ऐक्शन रिप्ले’ से मिलते जुलते इस teaser में दूसरे किसी कलाकार का चेहरा सामने नहीं आया है।
6 निर्माताओँ और एक निर्देशक के नाम वाले film ‘बेलबॉटम’ के teaser में शुरू से आखिरी फ्रेम तक Akshay Kumar ही छाए हुए हैं। Teaser की शुरूआत एक low angle camera शॉट से शुरू होती है जिसमें सबसे पहले Akshay Kumar का बेलबॉटम दिखता है। बेलबॉटम दरअसल 70 के दशक में पहने जानी वाली पैंट को कहते थे, जिसकी मोहरी एड़ी के पास जमीन से छूती चलती थी और जिसकी जितनी लंबी मोहरी होती, उसे उतना ही fashionable समझा जाता।
वैसे तो film ‘बेलबॉटम’ कहानी एक विमान अपहरण में फंसे लोगों को छुड़ाने की है लेकिन teaser में इसकी कोई झलक फिल्म के निर्माताओं ने leak नहीं की है। सूट बूट वाले Akshay Kumar थोड़ी देर बाद indian airlines के एक विमान के सामने से किसी कामगीर की वर्दी पहने गुजरे दिखते हैं और उसके अगले frame में उनका swag दिखता है एक टैंकर पर लटके कर्मचारी के तौर पर। Teaser में कोई संवाद नहीं है। Background music के जरिए एक अलग असर पैदा करने की कोशिश की गई है लेकिन teaser के विजुअल्स जितने ज्यादा असरदार हैं, इसका Background music उतना ही नकली लगता है। और, ये teaser का music ही है जो सीधे दर्शकों का ध्यान Akshay Kumar और ऐश्वर्या राय की एक और पीरियड film ‘ऐक्शन रीप्ले’ की तरफ ले जाता है।
Akshay Kumar और ऐश्वर्या राय के लीड किरदारों वाली film ‘एक्शन रिप्ले’ दस साल पहले पांच नवंबर को रिलीज हुई थी। ये film हिंदी सिनेमा की उन गिनी चुनी फिल्मों में हैं जिनकी रिलीज दिवाली पर बहुत ही जोरशोर से की गई लेकिन film सुपरफ्लॉप रही। निर्देशक विपुल शाह के रिश्ते भी इस film के बाद ही Akshay Kumar से सही नहीं रहे। इस बार अक्षय के साथ नए निर्देशक रंजीत तिवारी हैं। निर्माताओं की पूरी फौज है। teaser के credits की आखिरी plate पर निर्देशक के अलावा आधा दर्जन निर्माताओं के नाम हैं।
film ‘बेल बॉटम’ के teaser में जो सबसे ज्यादा अखरने वाली बात है वह ये कि पूरे teaser में film की तीनों अभिनेत्रियों वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी का एक भी शॉट नहीं है। इन तीनों अभिनेत्रियों ने भी Corona संक्रमण काल में ही Akshay Kumar के साथ पहले ग्लासगो और फिर London जाकर फिल्म की शूटिंग की है। इनके प्रशंसकों को उम्मीद यही थी कि film के teaser में ये तीनों अभिनेत्रियां भी जरूर दिखेंगी।
यहां तक पढ़ने के लिए शुक्रिया ।

No comments :
Post a Comment