Movies review official - 2020

movies review in hindi,bollywood movie review,behindwoods hindi movie review, Hollywood movies review in hindi,movies review official,hindi full movie kabir singh, sahoo full movie hindi,fraud saiyyan review,stree movie story in hindi,bolly movie reviews,sahoo filmywap,war movie review in hindi, HD movies download,hindi movies review, Hollywood movies, tollywood movies review, bollywood movies review in hindi

Tuesday, 13 October 2020

No comments

क्या Tiki Taka देखने लायक है ? Tiki Taka Review in hindi

क्यों Tiki Taka अलग किस्म की फिल्म है ? 
क्या है इसकी story ? Tiki Taka Review :



क्या Tiki Taka देखने लायक है ? Tiki Taka Review in hindi
Moviesreviewsofficial





Tiki Taka Review :

Movie Review: टिकी टाका
Actors: परमब्रता चटर्जी, ऋताभरी चटर्जी, शाश्वत चटर्जी, परन बंदोपाध्याय और एमोना एनाबुला
Director: परमब्रता चटर्जी
Ott: ZEE5
Rating: 💫💫💫




महाश्वेता देवी और ritvik घटक के family में cinema की नई जिम्मेदारी परमब्रता चटर्जी के पास है। हाल ही में वह Film ‘बुलबुल’ में दिखे। Hindi cinema के viewers ने उन्हें सुजॉय घोष की Film ‘कहानी’ से पहचानना शुरू किया। Acting वह कमाल का करते हैं। निर्देशन उन्हें विरासत में मिला दिखता है। Film ‘टिकी टाका’ में वह पश्चिम बंगाल के भद्रलोक की तुरपाई धीरे धीरे उधेड़ते हैं। ये Film एक ऐसी संस्कृति का कड़वा लेकिन असली सच सामने लाने की कोशिश करती है, जिसके अंदर तक बाहरी दुनिया के कम लोगों की ही पैठ है। वह इस चोले को अस्तर की तरफ से बाहर लाकर जोर से फटकते हैं और ऐसा करने से बंगाली भद्र लोक के तमाम राज फटक कर नीचे आ जाते हैं। Film की story और इसका कथन व्यंग्य खासतौर से स्याह व्यंग्य (black comedy समझने वालों के लिए बिल्कुल मुफीद है।



क्या Tiki Taka देखने लायक है ? Tiki Taka Review in hindi



Film की story राजू टैक्सीवाले की story है जिसकी खासियत ये है कि ये नए जोड़ों को भीड़ भाड़ वाले शहर में उस दुर्लभ कार्य के लिए जगह सुलभ कराता है, जिसकी आवश्यकता सबको होती है लेकिन सब शालीनता के नकाब के नीचे इसे छुपाए ढके रहते हैं। मामला हेयर पिन टर्न वहां से लेता है जहां 2 किशोर राजू के पास आते हैं Film बनाने में मदद के लिए और वह उन्हें अपना नियमित ग्राहक जैसा मान लेता है। लेकिन, कैमरे का एक्सपोजर बढ़ाने के बाद story में असल colour correction होता है खेलची की entry से। खेलची वह नहीं है जो लोगों को दिखता है। और, जो वह है, वह भद्रलोक के लोग देख नहीं पा रहे। हां, उसका जो असल काम है, उसे चलाने वालों को game समझ आ चुका है। Story में तमाम गलतफहमियां हैं, drugs के धंधे का ताना बाना है और football का जबर्दस्त तड़का है।






परमब्रता बतौर director अब तक 9 फिल्में बना चुके हैं। 2 फिल्में उनकी बतौर director निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। ‘टिकी टाका’ बतौर director उनकी नौवीं Film है। भाषाई दर्शकों को रिझाने के बाद ‘टिकी टाका’ को वैश्विक स्तर पर zee 5 ने release किया है। Story सार्वभौमिक होने के चलते hindi पट्टी के दर्शकों को जल्दी छू लेती है। ये comedy of errors का एक नया रूप है और इस रूप में रंग भरने के लिए परमब्रता ने खुद अपना रंग भी परदे पर बदल लिया है। एमोना का साथ उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा महसूस करता है। ‘टिकी टाका’ में परमब्रता ने बंगाली पृष्ठभूमि का story में वैसे ही इस्तेमाल किया है जैसे प्रियदर्शन ने ‘hera - pheri’ में बाबूराव का character डालकर Maharashtra की पृष्ठभूमि का किया।


क्या Tiki Taka देखने लायक है ? Tiki Taka Review in hindi



Acting के लिहाज से Film ‘टिकी टाका’ आकर्षित करती है। खासतौर से परमब्रता और एमोना के साथ के सीन कमाल हैं। परमब्रता Acting के मामले में आने वाले दिनों में कुछ नए प्रतिमान गढ़ने की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सहज चरित्र निभाने वाले परमब्रता ने इस बार अपने character के साथ कुछ नया experiment किया है। एक Actor के लिए खुद को इस तरह की चुनौती देते रहना भी चाहिए। Film ‘कहानी’ में बॉब बिस्वास के तौर पर दिखे शाश्वच चटर्जी ने फिर एक बार जाहिर किया कि आखिर लोग उनके fan क्यों हैं, उनका परदे पर आना ही viewers को सावधान कर जाता है कि अब कुछ तो अलग होने वाला है। ऋताभरी पर Hindi cinema के निर्माता directors की नजर इस Film से जानी चाहिए। उनका अगला मुकाम kolkata से mumbai हो सकता है।





Film ‘टिकी टाका’ अगर कहीं अटकती है तो वह है इसका music और इसके संवाद, बाकी इसकी rythm शुरू से लेकर Last तक वैसी ही बनी रहती है जैसी कि इस तरह की फिल्मों की होती है। इस weekend के लिए zee5 वैसे तो पहले ही ‘फॉरबिडेन लव’ पेश करके दूसरे ott पर बढ़त बना चुका है, ‘टिकी टाका’ की release bonus है।




यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।




आपको यह भी देखना चाहिए - Khaali Peeli Review: ‘खाली पीली’ movie का फेल होना पक्का जानिए क्यों होगी फ्लॉप

Monday, 12 October 2020

No comments

Khaali Peeli Review: ‘खाली पीली’ movie का फेल होना पक्का जानिए क्यों होगी फ्लॉप

Khaali Peeli Review : अगर यह नहीं पता तो मत देखना "खाली पीली" 



Khaali Peeli Review: ‘खाली पीली’ movie का फेल होना पक्का जानिए क्यों होगी फ्लॉप
Moviesreviewofficial



"खाली पीली" ट्रेलर रिव्यु ; वही घिसी - पिटी कहानी के साथ बाजार में आया नया कचरा।


Khaali Peeli Review: ‘खाली पीली’ movie का फेल होना पक्का जानिए क्यों होगी फ्लॉप
Moviesreviewofficial


Movie Review: खाली पीली
Artist: Ishan Khattar, Ananya Pandey Satish Kaushik और jaideep Ahlawat आदि
Director: makbool khan
Ott: Zee Cineplex
Rating: 🌠







5 फिल्में बतौर Asistent director और 5 फिल्में बतौर full time director करने के बाद Ali Abbas Jafar ने ये मान लिया कि उन्हें Hindi cinema के दर्शकों की नब्ज समझ आ गई है। उन्होंने Yashraj films से अपना तंबू समेटा और एक नया तंबू बतौर film निर्माता लगा दिया जी Studios के पड़ोस में। बतौर Producer Ali ने पहली film ‘खाली पीली’ बनाई है, दूसरी film जो वह katrina kaif के साथ बनाना चाहते हैं, उसके लिए पैसा लगाने वाली किसी company के इंतजार में हैं। ‘खाली पीली’ theatre के लिए बनी film है और आपके Dish tv connection पर Zee Cineplex के जरिए Release हुई है। है तो zee 5 पर भी, लेकिन उसके पुराने ग्राहक हैं तो भी इस film को देखने का पैसा अलग से आपको चुकाना पड़ेगा।






Ali Abbas Jafar के यहा ‘पार्टनर इन क्राइम’ हैं makbool khan। मकबूल खान का नाम उतना मकबूल नहीं है जितना उनकी ये film पिछले साल भर से रही है। उनके बारे में खोजने पर पता चलता है कि साल 2008 में उन्होंने film ‘कबूतर’ बनाई, फिर Manoj Bajpai की ‘लंका’ लगाई और अब ‘खाली पीली’। film का नाम वैसे काली पीली रहता तो बेहतर होता। एक Road movie जैसी फील तब उस film में आ सकती थी। वैसे भी ‘टैक्सी नंबर नौ दो ग्यारह’ के बाद से कोई ढंग की कैबी movie आई नहीं है। ‘खाली पीली’ Mumbai की टपोरी भाषा का जुमला है, जो film के final result से मैच कर जाता है।







‘खाली पीली’ का जो कैबी है वो बंदा ब्लैकी है।  ‘अमर अकबर एंथनी’ के एंथनी का fan लगता है और वैसे ही बोलने की कोशिश करता है क्योंकि टपोरी वह लगता नहीं है। घर से भागी पूजा उससे टकराती है। Style उसका भी भंकस करने वाला ही है। यहां से शुरू होती है story जिनके  बारे में कह सकते हैं, राम मिलाई जोड़ी…! ‘खाली पीली’ देखने के लिए आपके पास बहुत सारा फालतू टाइम (कम से कम दो घंटे) और बड़ा वाला जिगर चाहिए। film का नाम अगर आप अपने पड़ोसी से भी पूछेंगे तो उसे शायद पता न हो कि ऐसी कोई film साल भर से बन भी रही है। film देखने के लिए दो अक्टूबर से उपलब्ध है, इसकी जानकारी तो आपके घर में भी शायद ही किसी को हो, वजह है जी studios की marketing team। उनका भारत अंधेरी से मीरा रोड के आगे शायद नहीं जाता।








फिल्म ‘खाली पीली’ एक घिसी पिटी सी story वाली film है जिसमें 2 नए Hero Heroine के लिए ज्यादा कुछ कर दिखाने का scope नहीं है। Director ने भी उनसे कुछ खास करवाने के लिए अलग से मेहनत की हो लगता नहीं। एंथनी वाली बोली में थोड़ा सा ‘तेजाब’ का और थोड़ा सा ‘रंगीला’ का मुन्ना भी मिलाकर Ishan Khattar ने जो किया है, वह वही कर सकते हैं। इस लड़के में जान है। मेहनत से अभिनय करता है। और, किरदार को जीने में जान लगा देता है। film में अगर किसी को full marks मिलते हैं तो वह ishan Khattar ही हैं।







film ‘खाली पीली’ के बाकी कलाकारों में Ananya Pandey से लेकर सतीश कौशिक और बाकी सब बस अपना काम करते नजर आते हैं। कुछ अलग से value add करने का किसी का जज्बा नहीं दिखता, जयदीप अहलावत को छोड़कर। Jaideep का नाम web seriesपाताललोक’ के बाद बहुत बड़ा हो चुका है। लेकिन, इस बड़े नाम का फायदा इस छोटी film को मिलता दिखता नहीं। film का हिंदी पट्टी के दर्शकों से बहुत ज्यादा सीधा connect भी नहीं है। film को इसके music का कोई support नहीं है। Photography और editing भी बस ok है। अगर आप अपने smart tv पर ये film साउंड बार के साथ देखना चाहते हैं तो Sound bar ऑफ ही रखिए क्योंकि इसका Sound degine ok नही हैं।




यहां तक पढ़ने के लिए शुक्रिया।




यह भी पढ़ें - 'सूरज पे मंगल भारी' - इस दिवाली पर होगी रिलीज | triler review in hindi

No comments

'सूरज पे मंगल भारी' - इस दिवाली पर होगी रिलीज | triler review in hindi

इस दिवाली पर रिलीज होगी मनोज वाजपेयी की फिल्म ; 'सूरज पे मंगल भारी'जानिए क्या है कुछ खास ?




Moviesreviewofficial




Abhishek Sharma द्वारा निर्दर्शित और Manoj Bajpai , Diljit Dosanjh और Fatimah Sana shekh द्वारा अभिनीत 'सूरज पे मंगल भारी' एक पारिवारिक मनोरंजन है.






महत्वपूर्ण बातें ;

• Manoj Bajpai की अगली Film सूरज पर मंगल भारी

• Manoj Bajpai की अगली Film में नजर आएंगे Diljit Dosanjh- फातिमा सना शेख

• सूरज पर मंगल भारी दिवाली पर होगी Release




New Delhi : साल 2020 लोगों को लिए बहुत भयानक साल के रूप में गुजर रहा है वहीं दूसरी तरफ Hindi cinema भी इस 2020 को जवाब देने में पीछे नहीं है और वह अपने काम के जरिए लोगों के चेहरे पर smile वापस लाने के लिए बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश कर रही है. इस चीज को ध्यान में रखते हुए जी studios ने अपनी Film 'सूरज पे मंगल भारी' को Release करने का फैसला किया है और दीपावली के अवसर को इस Film को रिलीज किया जाएगा. Abhishek Sharma द्वारा निर्देशित और Manoj Bajpai, Diljit Dosanjh और Fatimah Sana shekh द्वारा अभिनीत यह Film एक पारिवारिक मनोरंजन है .






Film की Release Date की घोषणा करते हुए Film के बेहद दिलचस्प poster जारी किया गया है, निर्माताओं ने Film की Release के लिए 13 November की तारीख को चुना है. Film के कलाकारों में Annu Kapoor , Manoj pahwa, Seema pahwa, Supriya pilganvkar , Neha pendse, Manuj Sharma, Niraj Sood, Abhishek Banerjee , Vijaya Raaj, krishma Tanna, Vanshika Sharma जैसे नाम शामिल हैं.








Rochak comedy के साथ एक ऐसे जासूस की story है जिसकी जासूसी की वजह से Manoj और Diljit की zindagi चूहा और बिल्ली के खेल में बदल जाती है. Film 90 के दशक की रोज़ मरा की ज़िन्दगी से प्रेरणा लेती हुई है. इस Film मस्ती- मजाक के साथ Love story का तड़का भी है जो आपके दिल को सुकून देगी. इस Film को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि corona virus महामारी के बीच यह Film दर्शकों को एक प्यारी सी मुस्कान जरूरी देगी. और लोग इसे काफी like भी करेंगे. 






यहां तक पढ़ने के लिए शुक्रिया।




आपको यह भी पढ़ना चाहिए - अब एक साल बाद आयेंगे डायनासॉर - जुरासिक पार्क सीरीज को लेकर अपडेट


No comments

अब एक साल बाद आयेंगे डायनासॉर - hollywood movies review in hindi

डायनासॉर को दी गई 1 साल की छुट्टी। 

इस वजह से जुरासिक पार्क सीरीज के मेकर्स ने बदला फैसला। 
अब एक साल बाद आयेंगे डायनासॉर - जुरासिक पार्क सीरीज को लेकर अपडेट
Moviesreviewofficial

hollywood movies review in hindi




Jurassic world : Dominion को लेकर बड़ा अपडेट hollywood movies review in hindi


Hollywood फिल्मों की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजियों में से एक jurassic World की अगली फिल्म 'jurassic World- Dominion' की release की तारीख को पूरे 1 साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। निर्माताओं ने यह फैसला तब लिया है जब us और uk में सबसे बड़ी cinema companies में से एक रीगल सिनेमा की कंपनी Cineworld ने फिलहाल के लिए अपने सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया। अब इस frenchise की अगली film 10 जून 2022 को रिलीज होगी।








Cineworld ने भी अपने सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला यूं ही नहीं लिया है। दरअसल, America और United Kingdom में सिनेमाघर तो August में ही खुल गए थे लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं हो रही है जिससे कि सिनेमाघरों का खर्चा निकल सके। हाल ही में निर्देशक और निर्माता Christopher Nolan की इतनी बड़ी film 'टेनेट' भी सिनेमाघरों में release हुई। लेकिन, वह भी सिनेमाघरों को ज्यादा फायदा नहीं दे पाई। दर्शक corona virus के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों से बाहर निकल ही नहीं रहे हैं जिससे सिनेमाघरों में भीड़ जुटे।







film 'टेनेट' ने तो पूरी दुनिया से अपने हिस्से का कारोबार बटोर लिया लेकिन सिनेमाघर हाथ मलते रह गए। घटना एक और हुई है जिसने Cineworld को ऐसा करने पर मजबूर किया। दरअसल, Hollywood की सबसे बड़ी फिल्में ब्लैक विडो, वंडर वूमेन 1984 और नो टाइम टू डाई ने अपनी release की तारीख को बहुत आगे बढ़ा दिया है। अब सिनेमाघरों को डर यह है कि जब बड़ी बड़ी फिल्में ही अभी release नहीं होंगी तो छोटी फिल्मों को देखने के लिए तो दर्शक जान जोखिम में नहीं डालेंगे। Cineworld का फैसला फिल्मों के निर्माताओं के इस फैसले पर भी काफी निर्भर था।





अब जब सिनेमा घर ही बंद हो गए हैं तो 'jurassic World- Dominion' भी कहां पर release होगी? इसलिए इस film की निर्माता कंपनी यूनिवर्सल पिक्चर्स ने इस film को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। शुरुआती दौर में इस film को release करने की तारीख 11 जून 2021 तय की गई थी। यह एक science fiction adventure film है जिसका निर्देशन कॉलिन ट्रेवोरो कर रहे हैं। film की शूटिंग February 2020 में ही शुरू हुई थी। फिर corona virus की वजह से दुनिया भर में बंदी लागू हो गई तो इस film का काम रुक गया। बाद में इस film की शूटिंग July में ही शुरू हुई है।

यहां तक पढ़ने के लिए शुक्रिया।



आपको यह भी पढ़ना चाहिए ; Akshay Kumar's bell bottom trailer review in hindi

No comments

क्या आपको बेलबॉटम देखनी चाहिए - Akshay Kumar's बेलबॉटम review in hindi

ट्रेलर रिव्यु ; बेलबॉटम - आखिर क्यों है यह खास जानिए । 


The reason you should watch Akshay Kumar's bell bottom 




क्या आपको बेलबॉटम देखनी चाहिए - Akshay Kumar's बेलबॉटम review in hindi
Moviesreviewofficial




बेलबॉटम फिल्म में क्या है कुछ खास जानिए ; teaser review in hindi


Teaser Review: बेलबॉटम
कलाकार: अक्षय कुमार

निर्देशक: रंजीत एम तिवारी
यूट्यूब चैनल: पूजा एंटरटेनमेंट
रेटिंग: 🌠🌠






Hindi cinema में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे Akshay Kumar ने देशभक्ति वाली फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी नई पहचान अब लगता है instant cinemaker की बनने जा रही है। Corona काल में ही शुरू करके corona काल में ही जिस film ‘बेलबॉटम’ की shooting हाल ही में Akshay ने खत्म की, उसका teaser सोमवार को Akshay Kumar ने जारी कर दिया। ऐश्वर्या राय के साथ बनी उनकी film ‘ऐक्शन रिप्ले’ से मिलते जुलते इस teaser में दूसरे किसी कलाकार का चेहरा सामने नहीं आया है।







6 निर्माताओँ और एक निर्देशक के नाम वाले film ‘बेलबॉटम’ के teaser में शुरू से आखिरी फ्रेम तक Akshay Kumar ही छाए हुए हैं। Teaser की शुरूआत एक low angle camera शॉट से शुरू होती है जिसमें सबसे पहले Akshay Kumar का बेलबॉटम दिखता है। बेलबॉटम दरअसल 70 के दशक में पहने जानी वाली पैंट को कहते थे, जिसकी मोहरी एड़ी के पास जमीन से छूती चलती थी और जिसकी जितनी लंबी मोहरी होती, उसे उतना ही fashionable समझा जाता।










वैसे तो film ‘बेलबॉटम’ कहानी एक विमान अपहरण में फंसे लोगों को छुड़ाने की है लेकिन teaser में इसकी कोई झलक फिल्म के निर्माताओं ने leak नहीं की है। सूट बूट वाले Akshay Kumar थोड़ी देर बाद indian airlines के एक विमान के सामने से किसी कामगीर की वर्दी पहने गुजरे दिखते हैं और उसके अगले frame में उनका swag दिखता है एक टैंकर पर लटके कर्मचारी के तौर पर। Teaser में कोई संवाद नहीं है। Background music के जरिए एक अलग असर पैदा करने की कोशिश की गई है लेकिन teaser के विजुअल्स जितने ज्यादा असरदार हैं, इसका Background music उतना ही नकली लगता है। और, ये teaser का music ही है जो सीधे दर्शकों का ध्यान Akshay Kumar और ऐश्वर्या राय की एक और पीरियड film ‘ऐक्शन रीप्ले’ की तरफ ले जाता है।








Akshay Kumar और ऐश्वर्या राय के लीड किरदारों वाली film ‘एक्शन रिप्ले’ दस साल पहले पांच नवंबर को रिलीज हुई थी। ये film हिंदी सिनेमा की उन गिनी चुनी फिल्मों में हैं जिनकी रिलीज दिवाली पर बहुत ही जोरशोर से की गई लेकिन film सुपरफ्लॉप रही। निर्देशक विपुल शाह के रिश्ते भी इस film के बाद ही Akshay Kumar से सही नहीं रहे। इस बार अक्षय के साथ नए निर्देशक रंजीत तिवारी हैं। निर्माताओं की पूरी फौज है। teaser के credits की आखिरी plate पर निर्देशक के अलावा आधा दर्जन निर्माताओं के नाम हैं।








film ‘बेल बॉटम’ के teaser में जो सबसे ज्यादा अखरने वाली बात है वह ये कि पूरे teaser में film की तीनों अभिनेत्रियों वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी का एक भी शॉट नहीं है। इन तीनों अभिनेत्रियों ने भी Corona संक्रमण काल में ही Akshay Kumar के साथ पहले ग्लासगो और फिर London जाकर फिल्म की शूटिंग की है। इनके प्रशंसकों को उम्मीद यही थी कि film के teaser में ये तीनों अभिनेत्रियां भी जरूर दिखेंगी।





यहां तक पढ़ने के लिए शुक्रिया ।