क्यों Tiki Taka अलग किस्म की फिल्म है ?
क्या है इसकी story ? Tiki Taka Review :
![]() |
| Moviesreviewsofficial |
Tiki Taka Review :
Movie Review: टिकी टाका
Actors: परमब्रता चटर्जी, ऋताभरी चटर्जी, शाश्वत चटर्जी, परन बंदोपाध्याय और एमोना एनाबुला
Director: परमब्रता चटर्जी
Ott: ZEE5
Rating: 💫💫💫
महाश्वेता देवी और ritvik घटक के family में cinema की नई जिम्मेदारी परमब्रता चटर्जी के पास है। हाल ही में वह Film ‘बुलबुल’ में दिखे। Hindi cinema के viewers ने उन्हें सुजॉय घोष की Film ‘कहानी’ से पहचानना शुरू किया। Acting वह कमाल का करते हैं। निर्देशन उन्हें विरासत में मिला दिखता है। Film ‘टिकी टाका’ में वह पश्चिम बंगाल के भद्रलोक की तुरपाई धीरे धीरे उधेड़ते हैं। ये Film एक ऐसी संस्कृति का कड़वा लेकिन असली सच सामने लाने की कोशिश करती है, जिसके अंदर तक बाहरी दुनिया के कम लोगों की ही पैठ है। वह इस चोले को अस्तर की तरफ से बाहर लाकर जोर से फटकते हैं और ऐसा करने से बंगाली भद्र लोक के तमाम राज फटक कर नीचे आ जाते हैं। Film की story और इसका कथन व्यंग्य खासतौर से स्याह व्यंग्य (black comedy समझने वालों के लिए बिल्कुल मुफीद है।
Film की story राजू टैक्सीवाले की story है जिसकी खासियत ये है कि ये नए जोड़ों को भीड़ भाड़ वाले शहर में उस दुर्लभ कार्य के लिए जगह सुलभ कराता है, जिसकी आवश्यकता सबको होती है लेकिन सब शालीनता के नकाब के नीचे इसे छुपाए ढके रहते हैं। मामला हेयर पिन टर्न वहां से लेता है जहां 2 किशोर राजू के पास आते हैं Film बनाने में मदद के लिए और वह उन्हें अपना नियमित ग्राहक जैसा मान लेता है। लेकिन, कैमरे का एक्सपोजर बढ़ाने के बाद story में असल colour correction होता है खेलची की entry से। खेलची वह नहीं है जो लोगों को दिखता है। और, जो वह है, वह भद्रलोक के लोग देख नहीं पा रहे। हां, उसका जो असल काम है, उसे चलाने वालों को game समझ आ चुका है। Story में तमाम गलतफहमियां हैं, drugs के धंधे का ताना बाना है और football का जबर्दस्त तड़का है।
परमब्रता बतौर director अब तक 9 फिल्में बना चुके हैं। 2 फिल्में उनकी बतौर director निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। ‘टिकी टाका’ बतौर director उनकी नौवीं Film है। भाषाई दर्शकों को रिझाने के बाद ‘टिकी टाका’ को वैश्विक स्तर पर zee 5 ने release किया है। Story सार्वभौमिक होने के चलते hindi पट्टी के दर्शकों को जल्दी छू लेती है। ये comedy of errors का एक नया रूप है और इस रूप में रंग भरने के लिए परमब्रता ने खुद अपना रंग भी परदे पर बदल लिया है। एमोना का साथ उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा महसूस करता है। ‘टिकी टाका’ में परमब्रता ने बंगाली पृष्ठभूमि का story में वैसे ही इस्तेमाल किया है जैसे प्रियदर्शन ने ‘hera - pheri’ में बाबूराव का character डालकर Maharashtra की पृष्ठभूमि का किया।
Acting के लिहाज से Film ‘टिकी टाका’ आकर्षित करती है। खासतौर से परमब्रता और एमोना के साथ के सीन कमाल हैं। परमब्रता Acting के मामले में आने वाले दिनों में कुछ नए प्रतिमान गढ़ने की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सहज चरित्र निभाने वाले परमब्रता ने इस बार अपने character के साथ कुछ नया experiment किया है। एक Actor के लिए खुद को इस तरह की चुनौती देते रहना भी चाहिए। Film ‘कहानी’ में बॉब बिस्वास के तौर पर दिखे शाश्वच चटर्जी ने फिर एक बार जाहिर किया कि आखिर लोग उनके fan क्यों हैं, उनका परदे पर आना ही viewers को सावधान कर जाता है कि अब कुछ तो अलग होने वाला है। ऋताभरी पर Hindi cinema के निर्माता directors की नजर इस Film से जानी चाहिए। उनका अगला मुकाम kolkata से mumbai हो सकता है।
Film ‘टिकी टाका’ अगर कहीं अटकती है तो वह है इसका music और इसके संवाद, बाकी इसकी rythm शुरू से लेकर Last तक वैसी ही बनी रहती है जैसी कि इस तरह की फिल्मों की होती है। इस weekend के लिए zee5 वैसे तो पहले ही ‘फॉरबिडेन लव’ पेश करके दूसरे ott पर बढ़त बना चुका है, ‘टिकी टाका’ की release bonus है।
यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।
आपको यह भी देखना चाहिए - Khaali Peeli Review: ‘खाली पीली’ movie का फेल होना पक्का जानिए क्यों होगी फ्लॉप



No comments :
Post a Comment